अजमेर ब्यूरो चीफ ( राहुल कुमार वर्मा ) – महिला अधिकारिता के अंतर्गत संचालित ने महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, मसूदा पुलिस थाना अजमेर द्वारा गुरुवार को महिला स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता पर दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा में किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन एक्य शिक्षण एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा महिला अधिकारिता के अंतर्गत DHEW से जेंडर स्पेशलिस्ट संध्या को आमंत्रित किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट संध्या ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के तौर पर किशोरावस्था की बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन तथा किस अवस्था में शारीरिक बदलाव के बारे में बताया साथ ही साथ उपस्थित महिलाओं को माहवारी के समय साफ सफाई न रखने पर होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
जागरूकता के इस क्रम में संध्या ने महिलाओं कानूनी अधिकार तथा संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त अधिकारों और महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता पर महिलाओं से बातचीत की गई। साथ ही नसीराबाद महिला सुरक्षा चली साल केंद्र की परामर्शदाता भावना ने महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पर आने वाली महिलाओं की समस्या का निवारण किस तरह किया जाए तथा दोनों पक्षों की समझाइए कर समस्या को खत्म करने का पूरा विवरण दिया। साथ ही संध्या ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इंदिरा महिला शक्ति केंद्र, उधम प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु, कौशल संवर्धन एवं उड़ान योजना के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा जेंडर इक्वलिटी की बात करते हुए LGBT को समझने का भी प्रयत्न किया। इस कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने तथा गांव की महिलाओं ने भाग दिया। ब्यावर व मसूदा महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की परामर्शदाताओं ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
