
सीसवाली/बारां ( फिरोज खान ) – उपखंड के मूंडली भैरूजी गांव में लगने वाले मेले में भेरुजी के दर्शन करने के लिए काफी तादात में दूर दराज से भक्त जन एवं श्रद्धालु भेरुजी थानक पर पहुंचे। किसान मीडिया प्रभारी महावीर मूंडली ने बताया कि लोगों की भीड़ इतनी रही की वाहन तो सरकन्या चौराहे एवं दूसरी तरफ रायथल की तरफ जुझारजी के चौराहे पर जाम हो गये। दोनो ओर दो दो किलोमीटर तक जाम में रेंग रेंग कर चलते रहे। लोग पुलिस प्रशासन की ओर बेहतरीन व्यवस्था बनाए रखने जाम न लगे इसके लिए काफ़ी मेहनत की वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से खड़ा करवाया। आपकों बता दे की यहां हर साल माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी को भैरूजी के थानक पर माई सप्तमी का मेला लगता हैं। लोगों की धार्मिक मान्यता है की यह पहुंचने वाले महिलाओं की खासकर निसंतान महिलाओं की रक्तप्रदर, मासिक धर्म में रक्तस्राव से सम्बन्धित समस्या का हल मात्र सात रविवार धोक से ही हो जाता है। इसके साथ ही मूंडली में खेमजी का थानक भी प्राचीन स्थान है यहां भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस मेले में भक्त जनो पानी की समस्या न हो इसके लिए भैरू बाबा विकास सेवा समिती की ओर से समिती अध्यक्ष रामवतार मीणा द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इसमें लेखराज मीणा धर्मराज सांवरिया, आनन्द मीणा एवं दूसरी तरफ डॉक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर सोभागमल मीणा अध्यापक महेंद्र मीणा द्वारा भी चौराहे पर पानी की शानदार व्यवस्था की गई।
