गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण का जन्मोत्सव समारोह दो दिवसीय आयोजित
बोरावड़ ( मुकेश जोया) – देव सेना अध्यक्ष मकराना के पुखराज गुजर्र ने बताया कि ग्राम सबलपुर मे भगवान देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की छट जन्मोत्सव समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। दो दिवसीय समारोह को लेकर मंदिर को विशेष लाइट डेकोरेशन से सजावट की गई वहीं पर भगवान श्री देवनारायण जी की मुर्ती को फुलो से सजाया गया व गुरुवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायकों ने देवनारायण के भजनों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ रघुवीर जुसरिया ने गणेश महिमा व गुरु वंदना से की वही भजन संध्या गंजु बिणजारी ने देवजी जन्मे आधी रात घर-घर गांवो मंगलाचार मारे देव पधारे पावना व तुलछाराम गुर्जर व राजुराम गुर्जर ने जीण माता जी का व सुरेश गच्छीपुरा जोराराम नायक व एण्ड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी शुक्रवार को सुबह भगवान देवनारायण जी की आरती के पश्चात खीर चूरमा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण के गया। इस अवसर पर गुर्जर समाज सहित ग्राम के गणमान्य लोग मौजूद थे।
