बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – भारतीय किसान यूनियन (टिकेट) अराजनैतिक की बारां जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर किसान आंदोलन 2.0 की समस्त मांगें मंजूर करने की मांग की है। यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी फैसल पठान के अनुसार यूनियन के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह मीणा की अगुवाई में जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे कर बताया कि देश के किसान हित के लिये एमएसपी सहित अन्य शर्तो को लागू करवाने बाबत किसान पूरे देश मे आंदोलन कर रहे हैं जिनकी मांगो की सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जारही है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। ज्ञापन में यूनियन प्रतिनिधियो द्वारा किसान हित मे आंदोलनरत किसानों की समस्त मांगें मंजूर करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह मीणा सहित ज़िला महासचिव अंशदीप सिंह फौजी, धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह बन्ना, शिवनारायण चौधरी सरपंच कुंडी, राजू भाई बिलाशगढ़, गुरलाल सिंह आदि किसान प्रतिनिधि शामिल रहे।
