
बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – राज्य सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के कोटा उपक्रम द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय कोटा लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को समापन हो गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कैलाश सोढ़ानी और वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कनक रहे ।
समापन समारोह में अंतिम सत्र के रूप में सीसवाली के युवा लेखक एवं स्वतंत्र पत्रकार नासिर शाह सूफ़ी के नावेल का विमोचन हुआ और साथ ही मेघना तरुण (लेखिका ) और अतुल कनक ने ट्रिपल एस को लेकर काफ़ी सवाल जवाब किए।
प्रोग्राम के अंत में नासिर शाह सूफ़ी को साहित्यिक योगदान के लिए ‘केएलएफ़ अवार्ड “ से भी नवाजा गया । कोटा मंडल के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ दीपक श्रीवास्तव ने लेखक के लेखन की तारीफ़ करते हुए साहित्य के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही । गौरतलब है कि नासिर शाह सूफ़ी की तड़पती आवाज़ें के बाद ये दूसरी साहित्यिक कृति है । ट्रिपल एस गुजरात के शॉपिज़ेंन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई है जो शॉपिज़ेन वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है और शीघ्र ही अमजॉन और फ़्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगी ।
इस अवसर पर डॉ शशि जैन , कवि राजेंद्र पंवार जगदीश निराला , चाँद शेरी, हलीम आईना सहित कई साहित्यकार एवं गणमान्य लोग शामिल थे ।
