बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – शहर में मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई को लेकर व हल्द्वानी पर हो रहे जुल्म व अत्याचारों के खिलाफ अंजुमन चौराहा पर बाद नमाज जुमा एक अजीमुश्शान एहतजाज किया गया प्रोग्राम कन्वीनर जनाब समीर ने बताया नन्हे से हाफ़िज़ रजी अहमद ने तिलावत ए कुरान के साथ प्रोग्राम का आगाज किया गया इसके बाद मोहम्मद अशफाक मन्सुरी ने अपने बेहतरीन आवाज के साथ तराने को पेश किया । इसके बाद जनाब इन्साफ रजा ने बताया कि सरकार ने सत्ता के नशे में चूर सरकार ने पूरे प्रोपेगेंडे के साथ हमारे उलेमा को गिरफ्तार किया और उन्हें बिना किसी ठोस सबूत के रिमांड पर भेजा जा रहा इसके बाद जनाब हाफिज अरमान ने बताया की आये दिन हमारे उलमा ए दीन को एक फासिस्ट वाली ताकतों के तहत हमारे मुफ्ती सलमान अजहरी को न हक जेल में डाला गया और उनको प्रताड़ित किया लेकिन हम लोकतंत्र का सम्मान करते है जल्द न्यायपालिका हमारे उलेमा को जल्द से जल्द रिहा कर देगा हमारे तीसरे वक्ता के रुप में वसीम मन्सुरी ने बढ़ते जुल्म पर रौशनी डालते हुए हल्द्वानी मुस्लमानो पर हो रहे जुल्म पर कहा की किस तरह जमीन पर स्टे होते हुए गेरसंवेधनिक तरीके से वहा की डी एम के इशारे पर मस्जिद और मजार को निशान बनाया गया और कर्फ्यू के हालात में भी वहा के मुसलमानो को मारा गया और मांग की की वहा के मारे गए मुसलमानो के घरवालों को मुआवजा दिया जाए और जो भी इस षड्यंत्र का दोषी है उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए और कहा की जो भी हमारी मस्जिद व मदारिस खानकाहों को निशाना बनाएगा उसके खिलाफ हम एक होकर संविधान के दायरे में रहकर खड़े रहेंगे ।
अंत में जनाब क़ाज़ी वजीदुल्लाह ने दुआ के साथ प्रोग्राम का इख्तिताम किया ।
