
बूंदी ( नीरज गौड़ ) – रविवार को ग्राम लक्ष्मीपुरा पचायत डोडी श्री देवनारायण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवनारायण मेला समिति द्वारा रात्रि में भजन सध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कन्हैया लाल मीना व कार्यक्रम अध्यक्षता पुर्व प्रधान शोपाल मीना ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी व शिक्षक नेता रामनारायण मीना, बाछोला सरपंच बाबु लाल मीना, भजनेरी सरपंच जितेंद्र मीना, रामबिलास मीना समरावता रहे।
कार्यक्रम में शोपाल मीना ने अपने सबोधन में कहा की पिछले कार्यकाल में राज्यमत्री ने विकास कार्य में कोई कमी नही रखी, उसी का परिणाम है की जनता ने उनको तीसरी बार जिता कर विधानसभा भेजा।
रामनारायण मीना मुण्डली ने अपने सबोधन मे कहा की मेले हमारी सास्कृतिक, सामाजिक धरोहर है। गाँव में ऐसे आयोजन से भाई चारा बढता है व आपसी मेल मिलाप बढता है। मीना ने कहा की अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाये, एक रोठी कम खा लेना पर अपने बच्चों को पढने जरूर भेजे। उन्होंने कहा की बाबा सहाब अम्बेडकर ने कहा था शिक्षा शैरनी का दुध है जो पियेगा वो दहाडेगा, मेलो से ग्रामीण खेल प्रतिभा को आगे आने का मोका मिलता है।
मेला समिति के सदस्यों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।समाजसेवी कन्हैया लाल मीना ने खिलाड़ियों के लिए नकद 11000 रू दिये 5000 रु भजनेरी सरपंच जितेन्द्र मीना ने दिये, 1100 रु बाछोला सरपंच बाबु लाल मीना ने दिये। ग्रामिणो ने भजन सध्या का आनंद लिया।
