सांगोद ( बी एम राठौर ) – को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मध्य नजर आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सांगोद निवासी अंजलि चौरसिया को सांगोद नगर के लिए स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। अंजलि चौरसिया सांगोद नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका सांगोद का सहयोग करेगी व नगर पालिका सांगोद द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम रैली, प्लास्टिक बैग अवरनेस प्रोग्राम, वार्डों में जनसंवाद, स्कूल अवेयरनेस प्रोग्राम, टैंक सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आदि में भाग लेकर आमजन को जागरूक करेगी।
