लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधिका सोनी के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कस्बे में आवारा मवेशियों के जमावड़े के कारण आमजनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सोनी ने बताया कि कस्बे में साप्ताहिक हाट रविवार को बस स्टैंड पर लगता है, जिसमें दूर दराज से व्यापारी एवं खरीददार आतें है, हाट में आवारा मवेशियों के कारण व्यापारियों एवं खरीददारों को परेशानी उठानी पड़ती है, आवारा पशु इधर उधर सब्जियां खाने के लिए जाते हैं, तो उन्हे भी भगाया जाता है, तो कई लोग इससे गिरकर चोटिल हो जाते हैं, हाट में गायों का झुंड बना रहता है, जिससे हर समय डर का माहौल बना रहता है। इसके अलावा सब्जी मंडी बाॅटम , गणेशपुरा सब्जी मंडी एवं शहर के अन्य इलाकों में आवारा मवेशियों, जानवरों के कारण नागरिकों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोनी ने उक्त समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की जिससे आमजन को राहत मिल सकें, महामंत्री संध्या वैष्णव ने बताया कि आवारा मवेशियों के कारण कई लोग एवं वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, ऐसे जानवरों को गौ शाला या सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाए! इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रानू साहनी, नीतू साहनी, सुमन, रेखा मीणा, नीलम मेहरा आदि उपस्थित रहीं।
