लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र मीणा का महुआ तबादला होने के बाद से ही पद खाली चल रहा था, परन्तु अतिरिक्त चार्ज कापरेन के ईओ मनोज मालव को दिया गया था, पर वो इस पालिका को समय नही देने से आमजन के अनेक कार्य अटके पड़े हुए थे। सोमवार को ईओ मोती शंकर नागर ने पदभार ग्रहण किया इस दौरान नागर ने कहा में पहले भी आठ महीने इस पालिका में रहा रह चुका हूँ, और पांच महीने बूंदी नगर परिषद रहा जिसके बाद वापस मुझे नगरपालिका में कार्य करने का सोभाय प्राप्त हुआ है। नगरपालिका की वित्तीय स्थिति के सुधार के लिए भूखंड नीलामी, अप्रूव्ड कॉलोनियों की नीलामी की योजना बनाकर वित्तीय स्थिति में सुधार लाया जाएगा। कर्मचारियों की 6 महीने से वेतन नही मिल रहा सरकार से बजट आता है पहली प्राथमिकता कर्मचारियों को वेतन देने की रहेगी। क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
