सीसवाली ( फ़िरोज़ ख़ान ) – महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल सीसवाली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस ऊंची उड़ान को तैयार देश की युवा पीढ़ी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। NSS प्रोग्राम ऑफिसर उस्मान गनी पठान ने बताया कि भारत के युवा लैंगिक असमानता, गरीबी, सामाजिक पतन, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों में कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती गुड्डी देवी मीणा ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाल विवाह व दहेज प्रथा के दुष्परिणामो पर चर्चा की। NSS वॉलिंटियर्स ने आपातकालीन स्थिति से कैसे निपटा जाए विषय पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। वॉलिंटियर्स ने सात दिवसीय गतिविधियों के अनुभव साझा किए और बताया कि यह शिविर हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा। समारोह के अंत में स्वयंसेवकों को विदाई दी गई।
