
मांगरोल/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया मांगरोल द्वारा न्यू स्टार क्लब मांगरोल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 18 व 19 फरवरी 2024 जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मण्डी ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में बारां जिले की बारां, अन्ता, छबड़ा, छीपाबड़ोद, पिपलोद, अर्डाण्द और मांगरोल की कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए चार मैचों में छीपाबडोद, बारां, अर्डाण्द व मांगरोल की टीमों ने विजय प्राप्त कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।दूसरे दिन खेले गये प्रथम सेमीफाईनल में न्यू स्टार क्लब मांगरोल ने अर्डाण्द की टीम को 1-0 से और दूसरे सेमीफाईनल में हाड़ोती क्लब बारां ने जयहिन्द क्लब छीपाबड़ोद को 1-0 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में हाडोती क्लब बारां ने न्यू स्टार क्लब मांगरोल को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता का कप और नकद राशि अपने नाम की। समापन समारोह में पधारे अतिथियों ने विजय प्राप्त करने वाली टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मोहम्मद रिजवान खान राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एस.डी.पी.आई.. अब्दुल अजीज जिलाध्यक्ष एस.डी.पी.आई. बारां, नरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद शाहिद उर्फ मुन्नु पठान बारां, हाजी अब्दुल सलाम अन्ता, वकार अहमद अध्यक्ष खैरून्निशा ऐजुकेशनल सोसायटी, इंसाफ अली सहित कई अतिथि मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा झण्डा उतरण कर टूर्नामेन्ट समाप्ति की घोषणा की गई।आयोजन समिति के सचिव नदीम अख्तर ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं, अतिथियों व कार्यकर्ताओ का धन्यवाद प्रकट किया।
