मेले में आयोजित देवनारायण कबड्डी लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला झालावाड़ योद्धा ने जीता
बूंदी ( नीरज गौड़ ) – ग्राम उराँसी में चार दिवसीय श्री देवनारायण भगवान के मेले का समापन हुआ। मेले में आयोजित देवनारायण कबड्डी लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला झालावाड़ योद्धा ने जीता। द्वित्तीय स्थान पर बून्दी बुल्स,तृतीय स्थान पर बारां पेंथर्स व चौथे स्थान पर टोंक टाइटन्स की टीम रही। इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बूंदी बुल्स, कोटा चलेंन्जरस, भीलवाड़ा किंग, झालावाड़ योद्धा,टोंक टाइटंस,चितौड़ फाइटर्स, बांरापैंथरस की जिलों की टीमों ने भाग लिया।प्रो कबड्डी की तर्ज पर लीग मैचों सहित कुल 32 मैच खेले गए।
मेले और प्रतियोगिता से जुड़े उप प्रधानाचार्य मुरली मीना और धोलू पीटीआई ने बताया कि,समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के शाखाअध्यक्ष सुगनचंद मीना रहे, अध्यक्षता समाजसेवी डॉ प्रभू लाल गोचर व विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के मीडिया प्रभारी पंकज जैन, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा व शिक्षक भगवती प्रसाद शर्मा रहे। अतिथियों द्वारा प्रथम चार टीमो को ट्रॉफी व नकद राशि दी गई, प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर लाला व बेस्ट डिफेंडर को भी नगद राशि व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, प्रतियोगिता से सभी ऑफिशियल शारिरिक शिक्षक,टीम कोच,टीम ओवनर का भी मेला समिति द्वारा सम्मान किया गया। समापन समारोह से पूर्व भव्य आतिशबाजी की गई, समारोह में मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह का आयोजन हाड़ौती क्षेत्र के मेले में प्रथम आयोजन है जो प्रो कबड्डी की तर्ज पर खेले जा रहे है जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है।
इस दौरान प्रतियोगिता से जुड़े मुरारी लाल मीणा, बनवारी मीणा, सत्यनारायण गुर्जर, बद्री लालमीणा पीईटी, धर्मराज गुर्जर पीईटी, भीमराज मीना पीईटी, रामावतार धायल पीईटी, धोलू लाल मीणा
पीईटी, शंकर लाल मीणा पीईटी, बनवारी लाल मीणा, मुरलीमनोहर मीना, महेंद्र गोचर, बुद्धिप्रकाश गोचर, सुनील चौधरी, प्रेमसागर गोचर, अनिल सामरिया, देवराज गोचर, शंकर लाल गोचर, तरसेम सिंह सरा पीईटी,बलराम तंवर व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
