सीसवाली ( फ़िरोज़ खान ) – नगर पालिका सीसवाली क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का पूजन किया। फिर कृषि उपज मण्डी में शिविर का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों का चेयरमेन एम. इदरीस खान, वाईस चेयरमेन लोकैश बैरवा, कनिष्ठ अभियन्ता विजय कुमार गालव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश छन्दक, वार्ड पार्षद दिनेश नागर, कन्हैया लाल नागर, सुरमल बैरवा, वेद प्रकाश यादव, गिरिराज गौत्तम द्वारा माल्यार्पण व साफा बन्धन कर स्वागत किया गया। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई एवं पंजीकरण किया गया। प्रधानमंत्री के फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में लाभार्थियों द्वारा अपने-अपने अनुभव आमजन से साझा किये गये।
सभी अतिथियों द्वारा विकसित भारत संकल्प का कलेण्डर विमोचन किया गया।अति विशिष्ठ अतिथि अनीता नागर जिला परिषद सदस्य, गोपाल कृष्ण शर्मा पंचायत समिति सदस्य, मुख्यअतिथि ओम प्रकाश नागर पूर्व सरपंच, अध्यक्षता दिनेश सोनी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा की गई। अतिथियों में पुष्पदयाल मीणा, श्याम सोनी, रमेश नागर पूर्व उपसरपंच, नरेश गोयल, विनय खटीक, महावीर कहार, सुरेन्द्र हाडाअपने सम्बोधन में सभी अतिथियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंक प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाने के लिये प्रेरित किया एवं भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से आवहान किया की वो सभी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाएं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएँ जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित ना रहें। पालिका कनिष्ठ अभियन्ता विजय गालव व सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश छन्दक द्वारा सभी विभागों के कर्मचारियों, लाभार्थियों एवं आमजन का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
