बूंदी ( नीरज गौड़ ) – शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा और अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप यादव का नैनवा आगमन पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा के पदाधिकारियों ने स्वागत सत्कार किया।
मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने बताया कि सीनियर सेकेंड्री स्कूल नैनवा में प्रधानाचार्य विभा गौतम, ज्ञानचंद जैन, हेमराज चौधरी सहित विधालय प्रशासन ने उनका आदर सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने बैठक ली और शिक्षको से आई समस्याएं सुनी जिनमे से अधिकतर का मौके पर समाधान करवाया अन्य समस्याओं को आगे पहुंचाकर समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मंत्री मोहन प्रजापत, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, राजाराम मीणा, राधेश्याम मीणा, जगदीप सिंह सोलंकी, विनोद नागर,प्रिंसिपल अनिल शर्मा, व्याख्याता कन्हैयालाल चोपदार, महेंद्र नागर, शान मीणा, रामधन जाट, सीताराम धाकड़, कमालुद्दीन, कालूलाल गुर्जर, गिरिराज धाकड़, हकीम मोहम्मद, महावीर कहार आदि उपस्थित रहे।
