
बूंदी ( अभिषेक जैन ) – नैनवा श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन बाल विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह व वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर,अध्यक्षता अनिल मित्तल,विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्षिता चांदना, शुभम शर्मा, सम्यक जैन, आकांक्षा जैन रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माला पहनकर और साफा बंधवाकर स्वागत सत्कार किया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य ओम प्रकाश प्रजापत , निदेशक दिव्या जैन द्वारा लक्षिता चांदना एवं आकांक्षा जैन का स्वागत सत्कार किया। अतिथियों का स्वागत रामावतार शर्मा, बद्रीनारायण चौहान, गोविंद जोशी एवं विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधक लोकेश कुमार जैन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। विद्यालय निदेशक सुश्री दिव्या जैन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। मंच संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वीरदतजैन गुलनाज बानो एवं स्नेहा जैन ने संभाली।कार्यक्रम के अंत में निदेशक सुश्री दिव्या जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
