सख्त कार्रवाई होगी, कोई कोताही नहीं
नागौर ( प्रदीप कुमार डागा) – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डॉ. महेश वर्मा , उपनियत्रणं अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीडवाना -कुचामन सजय शर्मा तथा डीडवाना-कुचामन के रसद विभाग अधिकारी विरेन्द्र मय टीम द्वारा अभियान में मिलावट खोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई , इस मामले में कोई कोताही न हो । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नागौर डॉ. महेश वर्मा ने बताया की मिलावटी खाद्य तेल, घी, दूध एवं दूध से निर्मित सामग्री, मसाले, पेय पदार्थ, आटा, बेसन आदि और खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई हो।अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबुलाल द्वारा डीडवाना में आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत आधार मार्ट व श्रीभगवनराम गोपाल ट्रेडीग कम्पनी से घी, तेल व मसाले के 6 नमूने लिये गए एवं रिज़ल्ट आने पर fssa 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी वहीं जिन लोगों के खिलाफ माननीय न्यायालय की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। विभाग ने मिलावट की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9462819999 जारी किया है, जिससे आमजन शिकायत कर सकते हैं।शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नागौर जिले के पांचौड़ी तथा तांतवास एवं भूंडेल गांव में निरीक्षण कर घी तेल मसाले नमक इत्यादि के नमूने लिए गए तथा समझाइए भी की गई दो-तीन स्थानों पर खाद्य रजिस्ट्रेशन भी बनवाए गए। साथ ही इन गांव में रोड साइड में खुले में विक्रय किया जा रहे नमकीन समोसा कचोरी इत्यादि को खुले में बिक्री नहीं किए जाने हेतु भी संबंधित दुकानदार को पवन किया गया।
