बूंदी ( नीरज गौड़ ) – अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश कुमार जैन ने बुधवार को बून्दी जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हनुमान मीणा से शिष्टाचार मुलाकात की।
अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन बून्दी की ओर से शौल, दुपट्टा, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया व साथ ही संगठन द्वारा चलाऐ गऐ अंधेरों की जिन्दगी मे रोशनी की किरण अभियान नेत्रदान संकल्प पत्र की जानकारी देते हुऐ संगठन के जनहित कार्यों के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान अखिल भारतीय जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल व अर्पित सिंघल मौजूद थे।
