भाजपा जिला, मंडल, प्रकोष्ठ, और मोर्चा कार्यकर्ताओं तथा व्यापार महासंघ और विभिन्न समाजों व संगठनों , संस्थाओं द्वारा किया जाएगा अभिनंदन
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – राजस्थान सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का मंत्री बनने का पश्चात प्रथम बार बारां आगमन पर 22 फरवरी गुरुवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा व्यापार महासंघ और विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत -सत्कार किया जाएगा।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंत्री दिलावर एवं नागर 22 फरवरी गुरुवार प्रातः 11 बजे अटरू रोड स्थित भूलभुलैया चौराहे से बारां नगर में प्रवेश करेंगे।
भाजपा जिला संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा के नेतृत्व में जिले की प्रवेश सीमा पालायथा पर दिलावर और नागर का अभिनंदन किया जाएगा। यहां से रवाना होने के पश्चात पालायथा और अंता तथा बारां के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न समाजों और संस्थाओं द्वारा स्वागत सत्कार किया जाएगा। शहर के भूल भुलैया चौराहे पर अटरू से आए सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा नेता राजेंद्र नागर,कृष्ण मुरारी दिलावर, मुकेश मिश्रा एवं बलराम नागर ,एडवोकेट सुरेश शर्मा व जिला परिषद सदस्य हेमंत नागर की अगवाई में दोनों मंत्रियों का स्वागत सत्कार करेंगें। जिला मुख्यालय के अटरू रोड अंबेडकर सर्किल से दीनदयाल पार्क और दीनदयाल पार्क से प्रताप चौक तथा मेंन मार्केट अनेक स्थानों पर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महाराणा प्रताप सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गालव के नेतृत्व में शहर के प्रताप चौक पर अभिनंदन किया जाएगा।
शहर के विभिन्न मार्गो सहित धर्मादा चौराहा और अस्पताल मार्ग पर कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में खड़े होकर दिलावर और नागर का माल्यार्पण ,पुष्पवर्षा, साफाबंदी, आतिशबाजी के साथ अभिनंदन करेंगे। दीनदयाल पार्क से प्रताप चौक के मध्य भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर नामा व देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा की अगवाई में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन , विश्व ब्राह्मण संगठन एवं ब्राह्मण, राजपूत, महाजन सहित अन्य समाज के सदस्य स्वागत करेंगे। दूसरी और प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भीमराज चौधरी एवं संजय झांब, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती मिथुन तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश धाकड़, जिला मंत्री अजय गुप्ता की अगवाई में विभिन्न ग्राम एवं मंडलों की बैठक आयोजित की गई।
स्वागत सत्कार के संदर्भ में बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद गर्ग की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर और शहर अध्यक्ष रितेश पंजाबी तथा कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मीणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार के लिए अपने- अपने सुझाव रखते हुए इसे अंतिम रूप दिया।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा, जिला संयोजक सचिन सनाढ्य व संयोजक योगेश राजोरा बताया कि मंत्री दिलावर एवं नागर के बारां आगमन पर गुरुवार को जिला एवं मंडल तथा प्रकोष्ठों और मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश हाडा एवं नगर अध्यक्ष अतुंरानी शर्मा की अगवाई में तथा अनेक विद्यार्थी संगठनों द्वारा भी दोनों मंत्रियों का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की अध्यक्षता में कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार देर शाम को सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिला बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, हरगोविंद जैन पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन ,प्रवीण शर्मा, निर्मल माथोडिया, गोविंद सिंह चौहान,जयेश गालव, श्रीकृष्णा मेहता,महावीर नामा ,निरंजन शर्मा, धनराज चौरसिया सहित इत्यादि पदाधिकारियों ने भाग लिया था। स्वागत कार्यक्रम के अंत में दोनों मंत्री अस्पताल मार्ग पर स्थित संस्था धर्मदा धर्मशाला में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन करेगा दिलावर और नागर का अभिनंदन – सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश बाटा ने बताया कि फाउंडेशन के सभी सदस्यों की एक बैठक चार मूर्ति चौराहा स्थित कस्तूरी होटल में मंगलवार रात्रि को आहूत की गई जिसमें प्रदेश सलाहकार राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा, आनंद बंसल, राजेंद्र श्रीजी पंडित, संजय शर्मा, दिलीप चौबे, डॉक्टर शोभित शर्मा, महेंद्र शर्मा, नरेश सोमानी, भानु पोरवाल, दिनेश बंसल, नरेंद्र गौड़,नीतू गुप्ता सीमा शर्मा, सोनिया अदलक्खा इत्यादि सदस्यों ने सर्व समिति से दोनों मंत्रियों के स्वागत सत्कार का निर्णय लिया।
