
सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – वैभव बाल विद्या मंदिर सीसवाली मैं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य ताराचंद नामा रहे। विशिष्ट अतिथि कुणाल, अजय गौतम, विकास मीणा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता वैभव स्कूल के संचालक बेनीलाल नामा ने की इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सामूहिक नृत्य कला नृत्य देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए गए। वार्षिक उत्सव समारोह में छात्र छात्राओं को विदाई का माल्यार्पण कर दी। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन आयुषी राठौर ने किया।विद्यालय के संचालक बेनीलाल नामा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए हमेशा अपनी मेहनत कर अपने परिवार गांव का नाम रोशन करना चाहिए इस मौके पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
