लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – लाखेरी में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शिविर का दो दिवसीय आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को समापन हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण शिविर के दूसरे दिन समापन पर नगरपालिका अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
आयोजित शिविर में अतिथियों के रूप पहुंची नारी शक्ति पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा सैनी, महिला मंडल अध्यक्ष राधिका सोनी, महिला मंडल महामंत्री संध्या वैष्णव का नगरपालिका महिला कर्मचारी राजकरंता बैरवा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
शिविर में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी मोती शंकर नागर, तहसीलदार रामराय मीणा और कार्मिकों द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रधानमंत्री अटल अमृत योजना, आवास योजना (शहरी), उजाला योजना, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, उज्जवला योजना,सूर्योदय योजना, स्वच्छ भारत मिशन(शहरी), ई – बस सेवा, भारतीय जन औषधि योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान योजना, खेलो इंडिया,आरसीएस उड़ान एवं वंदे भारत व अमृत भारत स्टेशन योजना की विस्तृत जानकारी आमजनो को उपलब्ध कराई गई तथा पात्र व्यक्तियों को उक्त योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही लोगो को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
