– निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश
बूंदी, 21 फरवरी। युवा मामले और खेल, कौशल, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, नियोजन एवं उद्यमिता विभगा, सैनिक कल्याण मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को बूंदी के खले संकुल का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जाजया लिया।
श्री राठौड़ ने खेल संकुल में बनाए जा रहे स्विमिंग पूल तथा बाॅस्केट बाॅल मैदान के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेल संकुल में ही बनाए जा रहे मल्टीपरपज हाॅल के निर्माण कार्य तथा अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला खेल अधिकारी वाईबी सिंह, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष अजय नुवाल, सचिव मुकेश दाधीच, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
