
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण
नागौर ( प्रदीप कुमार डागा) – नवनियुक्त जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार,22 फरवरी को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, नागौर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण – पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में रेवन्यू, एलआर, भू-अभिलेख, लेखा शाखा, एसडीएम कार्यालय, न्याय शाखा, पूल शाखा, लोक सेवाएं विभाग कार्यालय, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार, राजस्व एवं लेखा शाखा, सामान्य शाखा, विधि प्रकोष्ठ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय, विकास शाखा, कार्यालय अधीक्षक, स्टोर, सहायता शाखा, जिला रसद कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर पुरोहित ने अधिकारियों व कार्मिकों से संबंधित शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार योगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, राजस्व अपील अधिकारी रिछपाल सिंह बुरडक, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।
