समरानियां/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया विधायक ललित मीणा के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत ढिकवानी एवं गणेशपुरा में कृषि कनेक्शन अधिक होने के चलते किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है बार-बार ट्रिपिंग से किसान परेशान है। किसानों की समस्या को देखते हुए नवीन फीडर का निर्माण होना चाहिए जिससे किसानों को राहत मिल सके और फसलों में समय पर पानी मिलने से फसल की पैदावार अच्छी हो।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमल मेहता, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री द्वारका प्रसाद मेहता, सरपंच संघ अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता, रामकिशन मेहता सहित क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
