
भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने किया दोनों मंत्रियों का जोरदार अभिनंदन
बारां ( फ़िरोज़ ख़ान ) – राजस्थान सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार बारां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा जोरदार स्वागत सत्कार और अभिनंदन किया गया।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बारां जिले की सीमा पलायथा पहुंचने पर जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया इस दौरान के साथ जिला पदाधिकारी हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा, प्रवीण शर्मा,गोविंद सिंह चौहान इत्यादि साथ रहे उसके पश्चात अंता पहुंचने पर विधायक कंवरलाल मीणा, नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल देहात अध्यक्ष राहुल नागर, अंता प्रधान प्रखर कौशल, जयेश गालव, गोविंद शर्मा ,सतीश नागर अआदि ने दोनों मंत्रियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात अंता से बारां के मध्य अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया स्वागत किया। इसके बाद शहर के भूल भुलैया चौराहे पर अटरू से आए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, बलराम नागर, एडवोकेट सुरेश शर्मा, गिरिराज खुरी, प्रद्युमन शर्मा, जिला परिषद सदस्य हेमंत नागर, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, उप प्रधान धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दिलावर व नागर का स्वागत सत्कार किया।
मंत्री मदन दिलावर और हीरालाल नागर का काफिला ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी तथा जगह-जगह होती उसे वर्ष के साथ आगे बढ़ा, शहर अंबेडकर सर्किल पर नगर अध्यक्ष महावीर नामा, देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा, विद्यारत्न जयंत आदित्य अवेयरनेस स्वागत अभिनंदन किया गया। दीनदयाल पार्क पर पहुंचने पर दोनों मंत्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अन्य संगठन ने साफाबंदी और माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। प्रताप चौक पर जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नागर की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागर समाज के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंच पर मंत्री दिलावर और नागर का भव्य अभिनंदन किया।
मेंन मार्केट पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, जिला परिषद सदस्य जगदीश मेघवाल, प्रदीप मेरोठा, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य नारायण डांगोंरिया, पार्षद परमानंद सोनी, योगेश गौतम,पूर्व पार्षद देवेंद्र शर्मा जस्सू, मनीष गौतम,जगदीश नरवाल, बृजेश यदुवंशी, हंसराज नागर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश तिवारी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। शहर के धर्मादा चौराहे पर भाजपा नेता और खटीक समाज के पदाधिकारी राजेंद्र खींची, सोनू खींची और मनीष खींची, प्रेम खींची के नेतृत में दिलावर और नागर का अभिनंदन किया इसके अलावा यहां पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश बाटा, प्रदेश सलाहकार राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, राजेंद्र पंडित, आनंद बंसल, दिलीप चौबे, भानु पोरवाल, शिव पालीवाल आदि स्वागत सत्कार किया। व्यापार महासंघ की ओर से भी दिलावर और नागर का जिला अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
दिलावर और नागर के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं का काफिला अस्पताल मार्ग पर पहुंचा जहां भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजेश हाडा, पूर्व जिला अध्यक्ष चित्रा जैन, राधा शर्मा सोनिया अदलक्खा, अर्चना भार्गव, रेखा मीणा के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया। उसके पश्चात ईदगाह कॉलोनी के समीप भाजपा जिला मंत्री प्रशांत विजयवर्गीय, मनीष लश्करी, नारायण नागर, आईटी सेल के रुद्र प्रताप सिंह, आशीष सोनी की अगवाई में दिलावर और नागर का साफा बंदी एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ब्राह्मण समाज की ओर से राजेंद्र तिवारी, सचिन सनाढ़य, योगेश राजोरा आदि ने स्वागत किया तथा बारां नागरिक बैंक की ओर से अध्यक्ष हरगोविंद जैन,उपाध्यक्ष पीयूष विजय, अश्विनी बांसल, सीमा शर्मा, निशांत तिवारी,महाप्रबंधक रामस्वरूप मीणा ने स्वागत किया, बाद में अनेक स्थानों पर दोनों मंत्रियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। अंत में अस्पताल मार्ग पर स्थित संस्था धर्मदा धर्मशाला में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद गर्ग, संजीव भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भीमराज चौधरी,संजय झाम्ब, जिला मंत्री अजय गुप्ता, कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मीणा , राजेंद्र राठौर, मुकेश धाकड़, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मीणा,महेश अदलक्खा, पार्षद विजय पिपलानी इत्यादि के नेतृत्व में मंच पर मंत्री मदन दिलावर व हीरालाल नागर का स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा,बारां -अटरू विधायक राधेश्याम बेरवा, अंता विधायक कंवरलाल मीणा, उप जिला प्रमुख छीतर लाल मेघवाल, चंबल परियोजना के सभापति सुनील गालव, पूर्व अध्यक्ष यशभानु जैन व रामस्वरूप यादव, देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा व महामंत्री रमेश चंद्र नागर आदि ने भी दिलावर और नागर का स्वागत किया। अंत में दिलावर और नागर ने कार्यकर्ताओं और आमजन, व्यापारी एवं अन्य संस्थाओं तथा मातृशक्ति द्वारा हृदय से किए गए स्वागत सत्कार और अभिनंदन पर उनका आभार व्यक्त किया।
