नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नागौर के पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी की अनुशंषा पर 15 दिव्यांग व्यक्तियों को स्कूटियों का वितरण गुरुवार को किया गया। उप निदेशक जगदीश ने बताया कि पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी की अनुशंषा पर पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को विधायक कोष से स्कूटियां स्वीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी वितरण कार्यक्रम में बीजेपी के जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, जिला उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा, विकलांग विकास सेवा समिति नागौर के पापालाल सांखला ने पात्र दिव्यांग जनों को स्कूटी का वितरण किया। इस दौरान महावीर सिंह भाटी, बनवारी लाल शर्मा, जयप्रकाश जाखड, राम दयाल ईनाणियां व अन्य स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।
