नागौर/जयपुर – राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहे,बेनीवाल ने चेन्नई में लोक देवता तेजाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। बेनीवाल ने कहा तेजाजी ने एक हजार वर्ष पूर्व गौ रक्षा के लिए बलिदान दिया जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है ,बेनीवाल ने कई सामाजिक और राजनैतिक मुद्दो पर अपनी बात रखी और कहा वो हमेशा प्रवासी राजस्थानी लोगो के लिए सदैव तैयार है।
प्रवासी राजस्थानी समाज के लोगो ने किया बेनीवाल का भव्य स्वागत चेन्नई पहुंचने पर प्रवासी राजस्थानियों ने विधायक हनुमान बेनीवाल का भव्य अभिनंदन किया। बेनीवाल ने कई स्थानों पर राजस्थानी लोगो से मुलाकात की।
