
नैनवा – शुक्रवार को करवर कस्बे में ग्रांम पंचायत भवन में परामर्श,जाॅच,भर्ती,आॅपरेशन एंव उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुधा मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल जगपुरा,ए यूनिट आॅफ इंडियन मिशन आॅफ मेडिकल साइसेंस सोसायटी एंव ग्रांम पंचायत करवर के सहयोग से आयोजन किया गया। शिविर में शिविर में डाॅ अब्दुल वाहिद कुरैशी वरिष्ठ फिजिशियन, डाॅ पार्थ फारूखी ईएनटी व कैंसर रोग विशेषज्ञ,डाॅ सुभम स्वामी जनरल फिजिशियन तथा नर्सिग कार्मिको में कोमल मीणा,कृष्णा मीना,नवीन लौधा,अस्टिेंट मैनेजर निलेश जैन,ब्लाॅक काॅडिर्नेटर प्रभारी तुलसीराम सैनी,सामाजिक कार्यकर्ता शंभू सिंह सोलंकी मौजूद रहे। शिविर में 160 रोगियो का पंजीयन हुआ। जिसमें 13रोगियो को आॅपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर के शुरूआत में करवर थाने में नवनियुक्त थानाधिकारी राजाराम जाट,सरपंच दीपकला नागर, अन्तिम दाधिच उपसरपंच,भेरूलाल नागर चैयरमैन क्रय विक्रय सहकारी समिति देई,कालूलाल गुर्जर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,सुशान अंसारी वार्ड़ पंच, रामप्रकाश नागर ग्रांम विकास अधिकारी, मौखम सिंह कनिष्ठ सहायक ने फीता काट करके शिविर का शुभारंभ किया। कमलेश गुर्जर,साज्जन सेन,सुरजमल नागर, महावीर नागर,रामावतार नागर सहित पंचायत कार्मिको ने अतिथियो को माला एंव साॅफा पहना कर स्वागत किया गया।
शिविर में जरूरमंद लोगो को मिला फायदा- करवर ग्रांम पंचायत भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर करवर सहित आस पास के गांवो से रोगी शिविर में पहुॅचे। शिविर में बीपी,शुगर की जाॅचे निःशुल्क की गई। चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श के बाद रोगियो को निःशुल्क दवाईया दी गई। सभी प्रकार की व्यवस्था निःशुल्क होने पर रोगियो ने शिविर आयोजको एंव चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
