
श्री जयराम गीतादेवी बेनिवाल रा.उ.मा.वि. पांचला सिद्धा के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर तथा वृताधिकारी नागौर द्वारा बच्चों को यातायात व कानून सम्बन्धी जानकारी दी गई
पुलिस कंट्रोल रूम / महिला / चाईल्ड/गरिमा/साईबर क्राइम आदि हेल्पलाइननम्बरों से भी अवगत कराया गया।
नागौर ( प्रदीप कुमार डागा) – पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित व नारायण टोगस पुलिस अधीक्षक, जिला नागौर के निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अन्तर्गत जयराम गीतादेवी बेनिवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पांचला सिद्धा के चयनितविद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नागौर व पुलिस लाईन नागौर का भ्रमण करवाया गया।सुमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर व ओमप्रकाश हैड कानि. नं. 95 के द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स (विद्यार्थियों) को यातायात तथा कानून सम्बन्धी जानकारी दी गई।
बालिकाओं को महिला अत्याचार से सम्बन्धित प्रकरणों एवं भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के बारे में बताया गया, गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी गई तथा पुलिस कंट्रोल रूम, महिला हैल्प लाईन, चाईल्ड हैल्प लाईन, गरिमा हैल्प लाईन नम्बर, साईबर क्राइम हैल्प लाईन नम्बरों के सम्बन्ध में अवगत करवाया गया।
स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट्स को पुलिस लाईन नागौर की विभिन्न शाखाओं कोत व विविध स्टोर में भ्रमण करवाया गया तथा हवलदार मेजर सहदेव हैडकानि द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी दी गई। जयराम गीतादेवी बेनिवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पांचला सिद्धा के पी.टी.आई. महिपाल खिलेरी के साथ विद्यार्थियों ने कार्यालय में गया पुलिस लाईन नागौर का भ्रमण किया गया।
