बोरावड़ ( मुकेश जोया) – मकराना के माताभर रोड़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वी कक्षा का विदाई समारोह “पारस” बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि विदाई समारोह की शुरुआत ज्ञान की देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना से की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह शेखावत ने बच्चों को बताया कि आप परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव ना ले और जीवन में हमेशा प्रसन्न रहने का प्रयास करें क्योंकि सफलता अंकों पर निर्भर नहीं करती है।
प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, और मुंह मीठा करवाकर परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि साइको थेरेपिस्ट उमा राठौड़ ने बच्चों को परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने बताया कि परमेश्वर सांखला ने मिस्टर फेयरवेल और कुमकुम चौहान ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता। बच्चों ने ऑल इस वेल, मुकाबला, सलाम आया, आठ पर्चे, लिथल जट्टी , क्या बात है , चल छन्या छन्या इत्यादि गानों पर नृत्य किया।
इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक गोपाल वर्मा, पौरुषराज सिंह राठौड़, सुबोध कुदेशिया, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, हेमंत धाकड़, शब्बीर अहमद, शिवपाल, अब्दुल रहीम, राजूराम, पवन वर्मा, योगेश शर्मा, वासुदेव बारहठ, हीरालाल किरडोलिया, भगवान सिंह, कैलाश, विक्रम सिंह, विजय, आसिफ ,अदनान, मोहम्मद आमीन, वसीम, अली असगर, विष्णु विश्नोई, सबा, शोभा वर्मा, विकेश राठौड़, निशा चौहान, धीरज काबरा, शीलू देवी, रेखा देवी, राजेश्वरी, विद्या देवी, अंतिमा वर्मा, रिजवाना, सविता व्यास, आंचल कंवर, अनु राठौड़, कोमल कंवर, किरण, राज कंवर सहित अन्य अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।
