नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में बस स्टैंड के पास स्थित बगीची बालाजी मंदिर में हर मंगलवार व शनिवार को सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा के 5 पाठ किये जा रहे हैं। यह पाठ मंगलवार व शनिवार को सांय 6.15 बजे से प्रारंभ होता है। पाठ के पश्चात सामुहिक आरती होती है । उसके पश्चात प्रसाद वितरित होता है। वहीं हर पाठ पर अलग अलग प्रसाद वितरित करने वाले भक्तों का सहयोग मिलता रहता है व आगे से प्रसाद वितरित करने वाले भक्तों की एडवांस बुकिंग रहती है। पाठ में युवा , महिलाएं व बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। जिसमें 20 -25 हिन्दू युवा वाहिनी द्बारा प्रारम्भ किये गये पाठ के पश्चात अब 200 से 250 की तादाद पाठ में रहने लगी है।
हिन्दू युवा वाहिनी द्बारा 24 फरवरी ,शनिवार को 21 वां पाठ होने पर पाठ के पश्चात रात्रि 10.15 से 108 पाठ करने के साथ हर पाठ पर हवन आहुति का आयोजन रखा गया है जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के सभी सदस्य सेवा प्रदान करेंगे।
सनातन धर्म आगे बढ़ाने में हुकमचंद सेठी , राजकुमार पाटोदी , संजय सोनी , धीरज वैष्णव , मगंल वैष्णव , कैलाश लक्षकार, पंकज लक्षकार , मुन्ना दाधीच , राजू जैन , गोविंद वैष्णव , ऋषि राज दाधीच , करण चौधरी , कानाराम प्रजापत , सुरेन्द्र डुक्या, कमल वैष्णव , विजेन्द्र लक्षकार , बंटी वैष्णव , जगदीश चौधरी , किशन चौधरी , सचिन वैष्णव , अनिल वैष्णव , आशीष , अजीत मेघवंशी , जयसिंह मेघवंशी , आयुष आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है ।
