लाखेरी ( जितेन्द्र गौड़ ) – स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लाखेरी में सत्र 2024-25 में कक्षा 6 से 8 में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जिसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थीयों को आवेदन पत्र स्कूल से प्राप्त कर 11 मार्च 2024 तक जमा कराने होंगे। जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार चयन सूची 18 मार्च 2024 को जारी होगी एवं चयनित आवेदको से प्रवेश फार्म भरवाने की दिनांक 28 मार्च 2024 रहेगी। कक्षा 6 से 8 वी तक 1 अप्रैल 2024 से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा तथा कक्षा 9 में भी प्रवेश प्रकिया जारी है, जिसके अंतर्गत इच्छुक आवेदनकर्ता को 11 मार्च 2024 तक आवेदन पत्र जमा कराने होगें, इसके बाद कक्षा 9 के लिए प्रवेश प्रकिया का आयोजन दिनांक 15 मार्च 2024 को किया जाएगा , चयन के बाद सत्र प्रारंभ 01 अप्रैल 2024 से होगा।
