बूंदी ( नीरज गौड़ ) – बूंदी जिले के नैनवां पालिका क्षेत्र में हमारा संकल्प विकसित भारत मोदी सरकार की गारंटी कैम्प शपत ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नैनवां नगर पालिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार जैन, अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष आबिद अली, विशिष्ठ अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मधु कंवर राजावत, पार्षद रजनीश शर्मा रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत सम्मान से की गई। इसके बाद बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद जैन ने सभी कार्मिको सहित आगंतुक पालिका क्षेत्र के लाभार्थियों सहित शपत दिलाई।
केम्प के दौरान शक्ति वंदन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। केम्प के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वछ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना से आमजन को लाभान्वित किया गया।
