नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – महान तपस्वी संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि संलेखना ( स्वर्गवास) पर अन्तर्राष्ट्रीय सामूहिक गुरु विनयांजलि के तहत 25 फरवरी , रविवार को मध्यान्ह 1 बजे शमवशरण भवन , दिगम्बर जैन मंदिर, बिहारी जी रोड नसीराबाद पर सकल दिगम्बर जैन समाज नसीराबाद द्वारा विनयांजलि दी जायेगी ।
वहीं अतिशय क्षेत्र देरांठू में भी सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा भी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को सामूहिक विनयांजलि दी जायेगी ।
