
नैनवां – शनिवार को मां सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रंगीला, अध्यक्षता विनोद कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि लोकेश गोस्वामी एवं रामचरण नागर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक एकल ,युगल ,सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात पूर्व सत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को पारितोषिक प्रदान किया गया। मंत्र का सफल संचालन जितेंद्र प्रजापत ने किया स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल गुर्जर ने कक्षा 10 के सभी भैया बहनों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, मुंह मीठा कर उनको भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
