नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के द्वितीय चरण के अन्तर्गत राज्य की नगर निकायों में शुरू हुए अतिरिक्त कैंपों के अंतर्गत 25 फरवरी, रविवार को शहर में दो कैंपों का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि रविवार को प्रातः 10 से 01 बजे तक महादेव उद्यान हनुमान बाग तथा दोपहर 02 से 05 बजे तक बख्तसागर उद्यान में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि जहां स्वास्थ्य जांच ,आयुष्मान भारत योजना ,पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम स्व-निधि,आधार अपडेशन एवं अन्य केन्द्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे जहां पात्र वंचित लाभार्थी लाभ ले सकते हैं।
