उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी भेजी शिकायत
नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय सड़क,परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नागौर शहर में बीकानेर फाटक से गोगेलाव की तरफ केंद्रीय मद से बनी सड़क की खराब गुणवता व विजय वल्लभ चौक से मुंडवा तिराहा होते हुए मानासर तक निर्माण हो रही सीसी सड़क की खराब गुणवता के मामले को लेकर विगत दिनों केंद्रीय सड़क, परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा व मंत्री से दूरभाष पर वार्ता भी की। बेनीवाल ने अपने पत्र में लिखा की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर जिले व नागौर संसदीय क्षेत्र में करोड़ो रूपये की लागत से सड़को के विकास कार्य स्वीकृत किये थे उसके बाद कार्य करवाने की जिम्मेदारी राजस्थान सरकार के सार्वजानिक निर्माण विभाग (एनएच) के अभियंताओ की है। लेकिन अभियंताओ ने ठेकेदारों के साथ मिलीभगत करके राजकोष का जमकर दुरूपयोग किया। बेनीवाल ने केंद्रीय टीम को भेजकर जांच करवाने की बात भी कही।
करोड़ो रुपए हुए स्वीकृत,बावजूद इसके एंडुलेशन और निम्न गुणवता के डिवाइडर लिए काम गौरतलब है की बीकानेर फाटक से गोगेलाव की तरफ 6.2 किमी फॉर लेन सड़क का कार्य स्वीकृत हुआ,ठेकेदार ने पुराने डामर पर ही नया डामर लगाकर लीपापोती कर दी और कम ऊंचाई के डिवाइडर लगा दिए ऐसे में सरकार की योजना और मंशा पर सवाल उठा और बेनीवाल ने पुरे मामले से केंद्रीय मंत्री गडकरी और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को अवगत करवाया।
एफओबी का हो निर्माण – बेनीवाल ने राजकीय मिर्धा कॉलेज और महिला कॉलेज के मध्य से फुट ओवर ब्रिज बनाने तथा बीकानेर रोड़ पर जिला अस्पताल के निकट एफओबी का निर्माण करवाने की मांग भी की !
सीआरआईएफ से बनी सड़को की गुणवता भी निम्न – बेनीवाल ने उनके सांसद रहते हुए सीआरआईएफ के तहत स्वीकृत करवाई गई 100 किलोमीटर सड़को की गुणवता की जांच की मांग भी दोहराई,बेनीवाल ने मेड़ता से मुंडवा सहित अन्य मार्गो पर सीआरआईएफ के तहत निर्माण की गई खराब गुणवता की सड़को की जांच की मांग भी की।
गडकरी ने दिया जवाब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक हनुमान बेनीवाल को पत्र लिखकर बताया की उन्होंने उनके द्वारा भेजे गए पत्र विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
यह कहा बेनीवाल ने खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा लंबे प्रयास के बाद करोड़ो रुपए के सड़को से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत हुए परंतु विभागीय अभियंताओं ने ठेकेदारों के साथ मिलीभगत करके सड़को के निर्माण में भारी कौताही बरती और मापदंडों के विपरीत निर्माण किया है,विभाग यदि समय पर सही जांच नही करवाएगा तो पूरे मामले से एसीबी और सीबीआई को अवगत करवाया जायेगा।
