नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कक्षा दशम के छात्र छात्राओ का दीक्षांत समारोह का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ताराचंद प्रजापत (सेवानिवृत्त अध्यापक) व प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐ प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ताराचंद प्रजापत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी अपने भावी जीवन में संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हुए विद्यालय और माता पिता का नाम उज्जवल करे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थीयों को अपने भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संस्कार और मानवीय मुल्य को नही भुलना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ किया गया ।
