नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में बस स्टैंड के पास स्थित बगीची बालाजी मंदिर में हर मंगलवार व शनिवार को सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा के 5 पाठ किये जा रहे हैं । यह पाठ मंगलवार व शनिवार को सांय 6.15 बजे से प्रारंभ होता है ।पाठ के पश्चात सामुहिक आरती होती है । उसके पश्चात प्रसाद वितरित होता है । वहीं हर पाठ पर अलग अलग प्रसाद वितरित करने वाले भक्तों का सहयोग मिलता रहता है व आगे से प्रसाद वितरित करने वाले भक्तों की एडवांस बुकिंग रहती है । पाठ में युवा , महिलाएं व बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । जिसमें 20 -25 हिन्दू युवा वाहिनी द्बारा प्रारम्भ किये गये पाठ के पश्चात अब 200 से 250 की तादाद पाठ में रहने लगी है ।
हिन्दू युवा वाहिनी द्बारा 24 फरवरी ,शनिवार को 21 वां पाठ होने पर पाठ के पश्चात रात्रि 10.15 से 108 पाठ करने के साथ हर पाठ पर हवन आहुति का आयोजन रखा । जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के सभी सदस्यों ने सेवा प्रदान की ।
रात भर चले इस पाठ यज्ञ में राजकुमार पाटोदी , संजय सोनी , धीरज वैष्णव , मगंल वैष्णव , पंकज लक्षकार , दीपक दाधीच , गोविंद वैष्णव , ऋषि राज दाधीच , पंकज लक्षकार , गम्बूर सैन , विजय सैन , विजेन्द्र लक्षकार , जगदीश चौधरी , सचिन वैष्णव , अनिल वैष्णव , आशीष वैष्णव, अजीत मेघवंशी , जयसिंह मेघवंशी , महेन्द्र प्रजापत , लक्की प्रजापत , पंकज वैष्णव , नितिन माली , कालु लक्षकार , बलराम चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा । 108 पाठ के पश्चात प्रातः 3.15 रामायण व बालाजी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया ।
