नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – मांगलियावास थाना क्षेत्र में एक स्नान करती महिला के फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने तथा उनकी आड़ में कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक पीड़िता ने मांगलियावास थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच आरंभ कर दी है। मामले में मागलिवास थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने आरोपी पिंटू सिंह पुत्र शंकर सिंह रावत उम्र 28 वर्ष के खिलाफ पीड़िता ने उसके स्नान करते समय फोटो खींच लेने के बाद उसे ब्लैकमेल करना आरंभ कर दिया और उसके बाद वह उसे लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। घर वालों को घटना का पता चलने पर पीड़िता ने अपनी पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिस पर पीड़िता ने मांगलियावास थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेल करने तथा विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ घटना का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
