नसीराबाद (मुकेश वैष्णव) – मांगलियावास थाना अंतर्गत मायापुर के नाहरपुरा गांव में शनिवार शाम एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने ननिहाल में फांसी के फंदे पर जलकर अपनी ईही लीला समाप्त कर ली। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में मांगलियावास थानांतर्गत मायापुर के नाहरपुरा गांव में शनिवार शाम करीब 21 वर्षीय विवाहिता सोहनी पत्नी कान सिंह रावत अपने ननिहाल नाहरपुरा में अपने मकान पर अज्ञात परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों को पता चलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से नीचे उतरवाया। विवाहिता का ससुराल लछीपुरा बताया जा रहा है। करीब 7 साल पहले उसकी शादी की गई थी। फिलहाल इस तथ्य का खुलासा नहीं हो पाया कि विवाहिता ने किन परिस्थितियों में आकर यह कदम उठाया। मांगलियावास पुलिस रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपाकर जांच में जुटी है ।
