नैनवा – बोर्ड परीक्षा 29 से शुरू होने ही वाली है और सत्रांक के अंक का कार्य किया जा चुका है।लेकिन विभाग ने शिक्षको को अनावश्यक परेशान करने की भावना से माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश का शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने विरोध कर प्रत्याहरित करने का दबाव बना दिया है।
मिडिया प्रभारी पंकज जैन ने बताया कि सरकार अचानक अंत समय में आदेश लाकर शिक्षको को अतिरिक्त कार्य करवाकर उलझाना चाहती है जिससे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में नामांकन घटेगा।अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मंत्री मोहन प्रजापत बताया कि सभी विषयों के पदो को भरा जाना चाहिए जो है उनसे भी गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जाते है जिससे विभाग की छवि पर असर पड़ता है इसलिए इस आदेश पर पुनर्विचार कर प्रत्याहरित करे।
