समरानिया/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – शिविर सहयोगी सुरेन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि सुधा मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल जगपुरा कोटा द यूनिट ऑफ इंडियन मिशन ऑफ मेडिकल साइंसेज सोसायटी द्वारा 1 मार्च को प्रात 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एन एच 27 गदरेटा समरानियां वाईपास पर निःशुल्क परामर्श, जाॅच, एंव आपरेशन भर्ती उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुधा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मेनेजर ओम गोस्वामी ने बताया कि शिविर में मेडिसिन विभाग द्वारा कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, गुदा रोग, डाइबिटीज, स्कीन समस्या, लकवा, मिर्गी, फेफड़ों में परेशानी सहित अन्य बिमारियों की जाॅच एंव परामर्श निःशुल्क किया जायेगा। वहीं सर्जरी विभाग द्वारा भर्ती मरीज जैसे बच्चेदानी का आपरेशन, आंतों के कैंसर की रूकावट हेतु ऑपरेशन पाइल्स, फिस्टूला, मूंह, गला, नाक, कान कैंसर की सर्जरी, आंखों में मोतियाबिंद सहित अन्य संबंधित बिमारियों के मरीजों को चिन्हित कर कोटा हाॅस्पिटल ले जाया जायेगा एंव मरीज के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था सहित इलाज निःशुल्क किया जायेगा ओर भर्ती मरीजों को लाने व ले जाने की व्यवस्था अस्पताल द्वारा की जायेगी। शिविर के दौरान डॉ राहुल टीबी रोग विशेषज्ञ, डॉ पार्थ नाक, कान गला एंव कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ हेमराज भारद्वाज जरनल सर्जन एंव लेक्रोस्कोपी अपनी सेवाएं देंगे।
