अलीगढ़ थाना प्रभारी द्वारा सिंघम अंदाज में कार्यवाही,
दर्जन पाड़ों से भरी पिकअप जब्त दो गिरफतार,
उनियारा/चौरु ( अशोक कुमार सैनी ) – अलीगढ़ थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले ही थाना प्रभारी ने पुलिस जाप्ते के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किये थे 8सटोरियों को और कस्बे से थाने तक परेड करायी थीं पुलिस ने अलीगढ़ थानाधिकारी लगातार एक्शन मोड़ पर आ रहे नजर दो दर्जन पाडो से भरी एक पिकअप को किया जप्त अलीगढ़ थाने के नव पदस्थापित थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में गशत के दौरान कार्यवाही को दिया गया अंजाम अलीगढ़ थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक टोंक संजीव नैन के आदेशानुसार में विगत रात्रि को गस्त के दौरान टोंक सवाई माधोपुर हाईवे मार्ग जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देश पर की गई। नाकाबंदी के दौरान करीब दो दर्जन पांडों से भरी हुई एक पीकअप जीब के साथ दो जनों को गिरफतार किया है। अलीगढ़ थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी मय पुलिस जाप्ता थाना अलीगढ़ द्वारा देर विगत रात्रि को मय जीप सरकारी चालक नरोत्तम के दोहरान चैकिंग शैसावतार होटल एनएच 116 के पास पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 की उपधारा (घ) का उल्लघंन करना पाया जाने पर एक पीकअप नम्बर RJ 48 GA1939 को मय दो दर्जन पाडा व पाडियों के बतोर वजह सबूत जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लेकर पीकअप चालक मुकेश पुत्र भोलू जाति भोपा उम्र 19 साल निवासी रुणिजा थाना डबलाना जिला बून्दी तथा जितेन्द्र पुत्र रामनिवास जाति भोपा (नाईक) उम्र 21 साल निवासी रुणिजा थाना डबलाना जिला बून्दी को गिरफ्तार किया। जो रुणिजा थाना डबलाना से फरिदाबाद ले जाते हुए पाडा-पाडियों को आजाद करवाकर चारा पानी की व्यवस्था की गई एवं अलीगढ में स्थानीय निवासियों द्वारा संचालित गोशाला में जरिये पत्र उचित देख रेख हेतु अस्थाई रूप से संभलाया गया। न्यायालय में पेश किया जावेगा।
टोंक जिले नवनियुक्त अलीगढ़ थाना प्रभारी द्वारा सिंघम अंदाज में राजस्थान पुलिस की थीम आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय वाली कहावत को चरितार्थ हो रही है।
अलीगढ़ क्षेत्र में थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी की कार्य प्रणाली की जमकर सराहना की।
अलीगढ़ थाना क्षेत्र सहित आसपास के लोगों ने नवनियुक्त थानाधिकारी सुरेश कुमार चौधरी की कार्य प्रणाली की जमकर सराहना की। साथ ही लोगों ने कहा कि अपराधियों की इसी तरह पैदल ही परेड निकलवाई जाए, ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि कस्बा सहित क्षेत्र में आबादी के बीच से अवैध बजरी का परिवहन भी खुलेआम हो रहा है, जहां पर आए दिन बजरी के वाहनों से कोई न कोई घटना दुर्घटनाएं घटित हो रही है। नवनियुक्त थानाधिकारी बजरी माफियाओं के विरूद्ध भी इसी तरह की कार्यवाही कर परेड कराए। ताकि क्षेत्र में तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहनों की तेज गति सहित दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सके।
अपराध रोकथाम में आमजन का सहयोग जरूरी – थाना प्रभारी अलीगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम में आमजन का सहयोग जरूरी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में पैदल मार्च व गांवों में गश्त करते हुए अवैध गतिविधियों वाले स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। मिडिया व पुलिस भी एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, क्षेत्र की मिडिया व आमजन भी अपराध रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें, साथ ही कहा कि जल्द ही आपसी सामंजस्य से सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
