नागौर ( प्रदीप कुमार डागा ) – श्रीलंका में आयोजित हुई दसवीं राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी में भाग लेकर लौटे नागौर के साडोकन रोड स्थित डेनियल मेयो स्कूल के स्काउट हिमांशु बेड़ा एवं गौतम सिंह शेखावत का जिले का प्रतिनिधित्व एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा सम्मानित किया गया।
सीओ स्काउट एम असफाक पँवार ने बताया की श्रीलंका के ट्रिनकोमाली शहर मे 20 से 26 फ़रवरी तक आयोजित 10 वी राष्ट्रीय जंबूरी में इन स्काउट्स ने भारत का प्रतिनिधित्व किया एवं राजस्थानी संस्कृति की अमिट छाप छोड़कर जंबूरी में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों मे बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया व भारतीय परिवेश को प्रदर्शित करते मान बढ़ाया।
इस अवसर पर सीओ गाइड नागौर मीनाक्षी भाटी, नागौर स्काउट ब्लॉक के सचिव राजेश देवड़ा प्रतिभागियों के अभिभावक राजेंद्र बेड़ा, गेना देवी, जितेन्द्र सिंह शेखावत, देवी कंवर एवं डेनियल मेयो स्कूल के वाइस प्रिंसिपल गार्गी रायजादा एवं गाइड प्रभारी श्वेता जैन उपस्थित रहे।
