सीसवाली/बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – सीसवाली मण्डल पर भाजपा युवा मोर्चो के द्वारा युवा चौपाल ओर यूथ कनेक्ट अभियान की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा जिला मंत्री मोरध्वज मीणा के मुख्यातिथि में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता युवा मोर्चो मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा ने की । संगोष्ठी के माध्यम से जिला मंत्री मोरध्वज मीणा ने युवाओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताना ओर उनका लाभ दिलाने के युवाओं को प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिव सुमन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मोर्चा मण्डल वरिष्ट उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी , युवा मोर्चो मण्डल महामंत्री विनय खटीक जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल कोड़प, पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चो नरेश गोयल, बुद्धिप्रकाश नागर, सत्यनारायण सुमन, नरेंद्र सुम, रवि सुमन, राहुल सिंह, बालमुकुंद गुर्जर, सतीश सुमन, रवि गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, महावीर सुमन, रघुवीर कहार, मनीष कहार, छित्तरलाल सुमन आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
