बारा ( फ़िरोज़ ख़ान ) – बारां जिले के शतरंज खिलाड़ी परमानन्द महावर को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इंटरनेशन फेडरेशन ऑफ चेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्रदान की गई है।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम ने बताया कि कवाई के शतरंज खिलाड़ी परमानन्द महावर ने अपने पहले ही रेटेड चेस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ख़िलाड़ियों के साथ खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। विश्व शतरंज महासंघ की ओर से हाल ही जारी सूची में महावर को 1504 रेटिंग प्रदान की गई है।
संघ के संरक्षक हेमराज बंसल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, सचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, उपाध्यक्ष राम बंसल, जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, संयुक्त सचिव प्रमोद गौतम, सलाहकार प्रदीप चौरसिया, प्रवक्ता पवन गौतम, वरिष्ठ खिलाड़ी हर्षवर्धन शर्मा, ओम भार्गव, हरिओम अग्रवाल, दिलीप शाह सहित सभी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
