झड़वासा में शक्ति वंदन और सखी चौपाल कार्यक्रम
अजमेर ब्यूरो चीफ ( राहुल कुमार वर्मा ) – नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम झड़वासा कस्बे में बुधवार को भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र पर शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम दिखाया गया जिसमें महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया की देश की महिला यदि सशक्त व सुरक्षित है तो देश भी विकसित होगा। इसके लिए देश की महिलाओं को समूह व स्वरोजगार के जरिये अपने आपको सशक्त होना होगा। इसी तरह सखी चौपाल में ग्राम साथिन तारा देवी के सहयोग से सरपंच भंवर सिंह गौड ने बताया की नारी देश की शान और घर का मान है अगर नारी सशक्त और सुरक्षित है तो घर और गांव का मान बढ़ता है और सरपंच ने उपस्थित महिलाओं को भारत व राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौक़े पर कई महिलाये उपस्थित थी।
