बोरावड़ ( मुकेश जोया) – राजस्थान गाड़ीया लोहार विकास समिति के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गडियालोहर ने बताया कि आज दिनांक 7/3/024 को डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर महोदय के साथ “गाडियां लोहार विकास समिति”के पदाधिकारीयो को व रतनाराम गाडियां लोहार भूमि का पट्टा प्रकरण को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की है कि कलेक्टर महोदय द्वार पट्टा जारी करने का आदेश जारी करवाया जाए। ज्ञापन देने में उपस्थित सदस्यगण विकास समिति के अध्यक्ष सुखराम चौहान, उपाध्यक्ष भंवरलाल खारडा, कोषाध्यक्ष सीताराम सांखला किशनगढ़, नागौर जिला अध्यक्ष रामदेव सोलंकी, डीडवाना कुचामन जिला कैलाश हरनावा संगठन मंत्री अजमल बोराणा कलरु कोर कमेटी के सदस्य तेजपाल जी चौहान मेड़ता तहसील अध्यक्ष महादेव बोराणा समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित है जिसमें नाथूराम सोलंकी, सुरेश सोलंकी, ओमप्रकाश मौलासर, शांताराम बोराणा, राजूराम गाड़िया लोहार किरोदा एवं पीड़ित परिवार रतनाराम और उसकी माता नाती देवी अन्य महिलाएं उपस्थित थे।
