बोरावड़ ( मुकेश जोया) – बोरावड़ में महाशिवरात्री का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवरात्रि के पावन पर्व पर हर मंदिरो को लाइट डेकोरेशन से सजाया गया और हर शिव मंदिर में औरतो ओर पुरूषो ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करके जलाभिषेक किया बाग वाले बालाजी मंदिर के पुजारी रामदयाल वैष्णव ने बताया की शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों की सुबह से भीड़ लगी हुई दिखाई दे रही है तथा सभी शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुखी और समृद्ध जीवन की कामनाए की ओर शिव भगवान की मूर्ति को सिर पर रखकर महाराज संजय जी ने डी जे साउंड के साथ कस्बे मे जुलुस भी निकाला गया।
